फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People are not cooperating in garbage collection in Mandi

मंडी में गारबेज कलेक्शन में लोग नहीं कर रहे सहयोग

Sun, 03 Oct 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
People are not cooperating in garbage collection in Mandi
मंडी के मोती बाजार में शौचालय के पास फेंका कूड़ा। संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में कूड़े-कचरे का सहीं ढंग से निष्पादन करने में जनता का सहयोग नहीं मिल रहा। डोर-टू-डोर शुरू की गई कूड़ा उठाने की मुहिम शहर के अधिकांश स्थानों पर दम तोड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

शहर के कई वार्डों के चौराहों, सड़कों और नालियों में लोग रात और सुबह अंधेरे में घरों का कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। शहर के मोती बाजार, सुहड़ा, महाजन बाजार, स्कूल बाजार, पैलेस, जेल रोड सहित अन्य सभी वार्डों में लोग रोजाना कूड़े कचरे को थैलियों में भर कर सड़क किनारे फेंक रहे हैं। निगम द्वारा ठेके पर चला रखी डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत तैनात कर्मचारी रोजाना लोगों के घरों से कूड़ा उठाते हैं। कुछ लोग मात्र 50 रुपये की बचत के लिए रात के अंधेरे में घरों से निकलने वाले कूड़े को सड़कों और नालियों में फेंक रहे हैं। इसे लावारिस पशु और बंदर चारों तरफ बिखेर रहे हैं। योजना के शुरू होने पर निगम ने शहर में जगह-जगह रखे डस्टबिनों को हटा दिया है।
विज्ञापन

पहले शहर के लोग स्वयं कूड़े को डस्टबिन में डाल देते थे। बाद में निगम की आधुनिक तकनीक वाली गाड़ी डस्टबिनों को खाली कर देती थी। अब लोग इसी क्रम को जारी रखे हुए हैं। महाजन बाजार निवासी हेमराज, नरेंद्र कुमार, दीपक, श्याम लाल, सुहड़ा के रोशन लाल, सोहन लाल, मोती बाजार से सरोज, हरीश कुमार, गोवर्धन दास आदि ने बताया कि वार्डों के अधिकांश लोग रोजाना कूड़े को सड़कों पर फेंक देते हैं। सुबह जगह-जगह कूड़े की थैलियां बिखरी नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने निगम के अधिकारियों से मांग की कि दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए। पकड़े जाने पर जुर्माना भी किया जाए। इस बारे में नगर निगम की महापौर दीपाली जसवाल और निगम आयुक्त राजीव कुमार ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि कूड़े को खुले में न फेंकें। सुबह कर्मचारी को ही कूड़े दें। महापौर ने बताया कि पिछले दिनों निगम ने लोगों को घर-घर जाकर कूड़े का सही ढंग से निष्पादन करने की अपील की। सूखे-गीले कूड़े को अलग-अलग देनेे की अपील की गई। लोगों के सहयोग से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed