{"_id":"68b1f00907aacf54a7035740","slug":"pensioners-raised-the-demand-of-releasing-the-arrears-from-the-government-mandi-news-c-90-1-ssml1045-167691-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पेंशनरों ने सरकार से बकाया जारी करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पेंशनरों ने सरकार से बकाया जारी करने की उठाई मांग
Fri, 29 Aug 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
मंडी। हिम-आंचल पेंशनर संघ बल्ह खंड इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को खंड प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासचिव जय राम नायक ने किया। बैठक में पेंशनरों ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के बावजूद महंगाई भत्ता जारी न होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों की ग्रैच्युटी, कम्युटेशन व लीव इन्कैशमेंट की संशोधित बकाया राशि का भुगतान न होने और चिकित्सा बिलों का समय पर भुगतान न होने पर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया।
पेंशनरों ने सरकार से महंगाई भत्ता की दो किस्तों का एरियर, देय तीन किस्तें और लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। बैठक में मुख्य संरक्षक रमेश चंद भारद्वाज के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में लक्ष्मण दास, मस्त राम, कर्म दास, पूर्ण चंद, भोला राम, श्याम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद