{"_id":"6ae0849ebe34da7dc800267e","slug":"pensioners-demand-release-of-pending-arrears-mandi-news-c-90-1-mnd1001-219387-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पेंशनरों ने लंबित एरियर जारी करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पेंशनरों ने लंबित एरियर जारी करने की उठाई मांग
विज्ञापन
गोपालपुर फेडरेशन की बैठक में सरकाघाट को जिला बनाने का समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन खंड गोपालपुर की मासिक बैठक खंड प्रधान रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में सरकाघाट के एक निजी होटल में हुई। बैठक में पेंशनरों ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के लिए सरकार का आभार जताया, लेकिन इसे देरी से मिला और नाकाफी लाभ बताया। उन्होंने महंगाई भत्ते का एरियर जारी करने, 170 महीनों का एरियर देने, वर्ष 2016 व 2022 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभ चुकाने और शेष 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की।
प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा की उपस्थिति में हुई बैठक में डबरोग में डाकघर और दो बैंकों के बीच आवाजाही को देखते हुए दुर्घटनाएं रोकने के लिए तीन डी-स्पीड ब्रेकर लगाने का आग्रह किया गया। साथ ही फेडरेशन ने सरकाघाट को जिला बनाने की मांग का समर्थन किया।
बैठक में महासचिव जगदीश नरयाल, कोषाध्यक्ष राम लाल शर्मा, प्रेस सचिव हरि दास कौशल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।