{"_id":"668d463395a5c447450f98e9","slug":"pensioners-angry-against-government-for-not-implementing-court-order-mandi-news-c-90-1-ssml1026-130631-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: न्यायालय के आदेश को लागू न करने पर सरकार के खिलाफ भड़के पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: न्यायालय के आदेश को लागू न करने पर सरकार के खिलाफ भड़के पेंशनर
Wed, 10 Jul 2024 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में हिम आंचल महासंघ की बैठक के बाद पेंशनर। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश के 1.80 लाख पेंशनर लंबित एरियर और संशोधित सभी वेतन के करोडों के भुगतान पर हाल ही में पारित न्यायालय के आदेशों पर सरकार की उदासीनता पर भड़क गए हैं। प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान भी पेंशनर महासंघ ने कर दिया है। मंगलवार को हिम आंचल पेंशनर संघ की बैठक जोगिंद्रनगर में अध्यक्ष नेक राम शास्त्री की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में पेंशनरों ने साफ किया कि न्यायालय के आदेशों की पालना भी सरकार ने नहीं की है। ऐसे में सूबे के 1.80 लाख पेंशनर आंदोलन के लिए सड़कोंं पर उतरेंगे। बैठक में मौजूद संघ के पदाधिकारियों ने एकमत वेतन संशोधन की सभी प्रकार की शेष राशि अदायगी अतिशीघ्र करने की मांग उठाते हुए कहा कि न्यायालय में पेंशनर व कर्मचारियों के हक में फैसला होने पर भी सरकार टस से मस नहीं हो रही है।
इस कारण उम्रदराज पेंशनरों में रोष एवं आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हिम आंचल पेंशनर महासंघ के अध्यक्ष नेक राम शास्त्री व जिला उपप्रधान रविंद्र शर्मा ने कहा कि बार बार मांग उठाने पर भी लंबे समय से चिकित्सा बिलों की अदायगी न होने पर उम्रदराज पेंशनरों में गंभीर चिंता है। कहा कि विभागाध्यक्षों से इस विषय पर आग्रह किया गया, लेकिन यह भी बजट न होने का रोना रोते हैं।
विज्ञापन
नेक राम शास्त्री ने कहा कि 22 जून को हिम आंचल पेंशनर संघ जिला स्तरीय बैठक पनारसा में हुई थी जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगराज शर्मा, महासचिव हरनाम सिंह ठाकुर तथा संघ मीडिया प्रभारी केसी गौतम ने जिला मंडी कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि हिमाचल सरकार ने काफी सारे मामलों को हल कर दिया है। शेष रहे पेंशनर के मामलों को भी जल्द निपटा दिया जाएगा, लेकिन सरकार की ढीली कार्रवाई के चलते सभी मामले अधर में लटक चुके हैं।