{"_id":"68bad34e63361fb65707355c","slug":"pension-should-be-paid-along-with-salary-ami-mandi-news-c-90-1-ssml1045-168489-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के साथ ही पेंशन का भी हो भुगतान : अमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के साथ ही पेंशन का भी हो भुगतान : अमी
विज्ञापन
सरकाघाट में एचआरटीसी पेंशनरों ने सरकार से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक सरकाघाट में शुक्रवार को यूनियन प्रधान अमीं चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश को आपदा प्रभावित घोषित किए जाने पर चिंता व्यक्त कर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में सरकार से मांग की गई कि जिस दिन कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है, उसी दिन पेंशन भी पेंशनधारकों के खाते में डाली जाए। यदि यह संभव न हो तो पेंशन जारी करने की एक निश्चित तिथि निर्धारित की जाए। पेंशनरों ने मौजूदा कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे बसों में हर जगह सवारियों को बिठाकर निगम की आय बढ़ाने में सहयोग दें, जिससे वेतन, भत्ते और पेंशन समय पर मिल सकें।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज के सुझाव पर उपमंडल अधिकारी (ना.) सरकाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसमें मांग की जाएगी कि जब तक सरकार पेंशनरों के बिलों का भुगतान शुरू नहीं करती, तब तक सभी के हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड तुरंत बनवाकर सरकारी और पंजीकृत निजी अस्पतालों में मान्य किए जाएं। इस संबंध में स्थानीय कांग्रेस नेता पवन ठाकुर और धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर से भी सहयोग का विशेष आग्रह किया गया।
विज्ञापन
बैठक में पेंशनर कल्याण संगठन इकाई सरकाघाट के अध्यक्ष अमर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष लाल सिंह, उपप्रधान राजकुमार, राजिंदर कुमार, महासचिव रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष हरि सिंह, हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा तथा नेक राम शास्त्री उपस्थित रहे। संवाद