फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pay the rent, otherwise vacate the shops

किराया चुकाओ नहीं तो खाली करो दुकानें

Mon, 27 Sep 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pay the rent, otherwise vacate the shops
मंडी। नगर निगम ने अरसे से किराया न देने वाले दुकानदारों और खोखाधारकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसमें जल्द किराया चुकाने के लिए कहा गया है, अन्यथा दुकानों को खाली करने के लिए चेताया है। शहरभर में करीब 60 दुकानदारों और खोखाधारकों को नोटिस दिए गए हैं। रिमाइंडर के बावजूद ये दुकानदार और खोखाधारक किराया अदा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की आय का मुख्य स्रोत दुकानों से आने वाला किराया है। शहर की इंदिरा मार्केट में 234 दुकानों के साथ-साथ 88 खोखे, सेरी मार्केट में 20 दुकानें और शहर के अलग-अलग क्षेत्र में दुकानें हैं। नगर निगम को अधिकतर दुकानदार और खोखा धारक दशकों पहले से निर्धारित किराया ही अदा करते थे।
विज्ञापन

कुछ समय पहले नगर निगम (तत्कालीन नगर परिषद) ने दुकानों और खोखों का किराया नई दर से निर्धारित किया था। दुकानदार और खोखाधारक नगर निगम को किराया अदा करने से परहेज कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से बार-बार आग्रह करने पर भी किराया नहीं मिल रहा है। खोखाधारक डेढ़ से दो सौ रुपये के बीच नगर निगम को मासिक किराया अदा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में एक रेहड़ी लगाने के लिए रेहड़ी फड़ी धारक को 800 रुपये मासिक किराये के रूप में नगर निगम को देने पड़ते हैं। अब नगर निगम ने उन दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जो किराया देने में आनाकानी कर रहे हैं।

...
नगर निगम ने दुकानदारों और खोखा धारकों को किराया अदा करने के लिए बार-बार आग्रह किया है। अधिकतर दुकानदार एवं खोखाधारक आगे नहीं आ रहे हैं। दुकानदार एवं खोखाधारकों की सूची तैयार कर ली है। प्रथम चरण में करीब साठ दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस के बाद भी अगर अदायगी नहीं की गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-वीरेंद्र भट्ट, उपमहापौर नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed