फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pawan Chauhan's stories included in CBSE and ICSE syllabus

Mandi News: सीबीएसई और आईसीएसई के पाठ्यक्रम में शामिल हुई पवन चौहान की कहानियां

Sun, 08 Feb 2026 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 08 Feb 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
Pawan Chauhan's stories included in CBSE and ICSE syllabus
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल के बाल साहित्यकार सुंदरनगर निवासी पवन चौहान के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उनकी दो बाल कहानियों को सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध निजी स्कूलों के आगामी शैक्षिक सत्र (2025-26) के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। दूसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी इन कहानियों को अतिरिक्त पठन सामग्री के रूप में पढ़ेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार की गई पुस्तक शृंखला आनंदी कहानी संचय में उनकी रचनाओं को चुना गया है। इसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास यानी भाषा कौशल के साथ मूल्यबोध, संस्कार, देशप्रेम, भारतीय सांस्कृतिक परंपराएं, जेंडर समानता और पर्यावरणीय चेतना को प्रोत्साहित करने वाली सामग्री शामिल की गई है।
विज्ञापन

पुस्तक शृंखला आनंदी कहानी संचय के अंतर्गत कक्षा दूसरी में पवन चौहान की कहानी बाय चींटियों अच्छी आदत और कक्षा पांचवीं में कृपया रुक जाओ शामिल की गई है, जो खान-पान और स्वास्थ्य से जुड़े मूल्यों पर आधारित है। इन पुस्तकों का संकलन और संपादन भाषाविद्ए वं बाल साहित्यकार गुरप्रीत शर्मा ने किया है, जबकि वोल्ट की पाठ्यपुस्तक शृंखला के माध्यम से इन्हें देशभर के विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में हिंदी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत पवन चौहान की अब तक 11 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी रचनाएं इससे पहले भी केरल और महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों सहित कई सरकारी व निजी स्कूलों के पाठ्यक्रम का हिस्सा रही हैं। विशेष बात यह है कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में उनके बाल साहित्य पर शोध भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed