{"_id":"61100e528ebc3e7ba0256498","slug":"patrighat-gaihra-chandesh-road-closed-for-vehicles-due-to-riots-mandi-news-sml379748310","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगे धंसने से पटड़ीघाट-गैहरा चंदैश मार्ग वाहनों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगे धंसने से पटड़ीघाट-गैहरा चंदैश मार्ग वाहनों के लिए बंद
विज्ञापन
बलद्वाड़ा के तहत पटडीघाट-गैहरा-चंदेश सड़क का गिरा हुआ डंगा।
- फोटो : Mandi
बलद्वाड़ा (मंडी)। सरकाघाट की पटड़ीघाट-गैहरा-चंदैश सड़क में जगह-जगह डंगे ढहने के कारण लोक निर्माण विभाग ने सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया है। बड़े वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए हैं। बारिश के कारण सड़क कई जगहों से धंस चुकी है।
कहीं डंगे गिर गए हैं। इस कारण लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। बलद्वाड़ा के सहायक अभियंता अजय सिंह गुलेरिया ने बताया कि इस सड़क पर जगह-जगह जमीन धंस चुकी है तो कहीं डंगे गिर गए हैं।
इस कारण पटड़ीघाट-गैहरा-चंदैश सड़क को बड़े वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है ताकि किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान न हो। उन्होंने स्थानीय लोगों और अन्य से सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही के लिए सहयोग करने का आह्वान किया है ताकि सभी सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
सहायक अभियंता अजय सिंह गुलेरिया ने बताया कि सड़क पर फंसे हुए सभी वाहनों को निकाल दिया गया है। जगह-जगह से सड़क के पुराने डंगे गिर गए हैं और कई जगह से सड़क धंस गई है। इस कारण किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं है।