फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patients yearn for water in Regional Hospital Mandi

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पानी के लिए तरसे मरीज

Tue, 22 Nov 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Patients yearn for water in Regional Hospital Mandi
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में लगे वाटर कूलर और नल में पानी भरने आया तीमारदार। संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही हैं। मंगलवार को तो मरीज और तीमारदार पानी के लिए भी तरस गए।
विज्ञापन

यहां कई दिनों से मरीजों को कई प्रकार के टेस्ट की सुविधा नहीं मिल रही है। अधिकतर दवाइयां भी बाहर से ही खरीदनी पड़ रही हैं। मंगलवार को तो मरीज और तीमारदारों को पानी के लिए भी बेचैन होते देखा गया। मरीजों को नलों और वाटर कूलरों में पानी नहीं मिला। इसके चलते उन्हें मजबूरन बाजार से महंगे दाम पर पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं।
सबसे अधिक परेशानी अस्पताल के बाहर लगे नल और कूलर में पानी नहीं होने के कारण हुई। यहां पर सबसे अधिक भीड़ मरीजों और तीमारदारों की रहती है। यहां पर सबसे पहले मरीज पर्ची बनवाने के लिए आते हैं। पर्ची के लिए भी लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं। इसके अलावा दिनभर कूलर और नल पर मरीज तीमारदारों का पानी के लिए जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में पानी नहीं होने से मरीजों तीमारदारों को मंगलवार को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

इस बारे में क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एमएस डॉ. धर्मचंद वर्मा ने कहा कि पानी नहीं होने की क्या वजह है इस बारे में पता करेंगे।
केस स्टडी वन: जोनल अस्पताल के बाहर लगे नल और कूलर पर पानी भरने के लिए पहुंचे रामलाल ने बताया कि नल और कूलर में पानी नहीं है। उनके साथ एक मरीज हैं जिनको डॉक्टर को दिखाना है। उनको पहले पानी चाहिए था, लगता है अब पानी दुकान से ही लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस स्टडी टू: सराज के च्यूणी से आई रोशनी देवी ने कहा कि एक तो अंदर आधे-अधूरे टेस्ट हो रहे हैं। ऊपर से अस्पताल में पानी तक पीने को नहीं है। शुक्र है पानी की बोतल घर से ले आई थी नहीं तो बाजार से खरीदना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed