फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patients wandering for ultrasound and X-ray in Dharampur hospital

Mandi News: धर्मपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे के लिए भटक रहे मरीज

Thu, 06 Feb 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Feb 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
Patients wandering for ultrasound and X-ray in Dharampur hospital
नागरिक अस्पताल धर्मपुर का आलीशान भवन, जहां सुविधाओं का अभाव है। -संवाद
धर्मपुर (मंडी)। नागरिक अस्पताल धर्मपुर की एक्स-रे मशीन को खराब हुए तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक यह मशीन ठीक नहीं हो पाई है। हल्की चोटों और दुर्घटनाओं के मामलों में एक्स-रे की कमी के कारण मरीजों को मजबूरी में सरकाघाट या मंडी जाना पड़ रहा है। वहीं, रेडियोलॉजिस्ट की कमी से अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो पा रहे हैं। इससे मरीजों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धर्मपुर अस्पताल का दर्जा बढ़ाए जाने के बावजूद यहां नागरिक अस्पताल जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर भी नहीं है। सात मंजिला भवन होने के बावजूद, सुविधाओं के अभाव में मरीजों को अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। स्थानीय निवासी बबली देवी, कांता देवी, मीना देवी, राकेश कुमार, विधि चंद, सन्नी कुमार और कनाकड़ी देवी ने सरकार से मांग की है कि धर्मपुर अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि उन्हें अन्य बड़े अस्पतालों का रुख न करना पड़े।
विज्ञापन

उधर, बीएमओ संधोल डॉ. धर्मपाल ने बताया कि धर्मपुर अस्पताल की समस्याओं को उच्च अधिकारियों और सरकार के ध्यान में लाया गया है। एक्स-रे मशीन के पार्ट्स तो आ गए थे, लेकिन मदर बोर्ड में समस्या होने के कारण इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में तैनात स्टाफ मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed