फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patients infected with cold, cough and chest congestion increased in pediatric OPD.

Mandi News: बाल रोग ओपीडी में बढ़े सर्दी-खांसी जुकाम और छाती जाम से संक्रमित मरीज

Thu, 13 Feb 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 13 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Patients infected with cold, cough and chest congestion increased in pediatric OPD.
रोजाना एमसीएच मंडी पहुंच रहे 35 से 40 मरीज, डॉक्टरों ने दी एहतियात की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शुष्क सर्दी के चलते हर वर्ग के लोग सर्दी-खांसी, जुकाम व छाती जाम के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक रोगियों को दवाइयों के साथ आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दे रहे हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल के मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच) की बाल ओपीडी में रोजाना करीब 35 से 40 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
बीते मंगलवार को भी ओपीडी के बाहर करीब 40 परिजन अपने बच्चों को लेकर बारी का इंतजार करते रहे। अधिकांश बच्चों में बुखार, जुकाम व खांसी की शिकायत देखी गई। परिजनों के अनुसार दो-तीन दिनों से बच्चों को घरेलू उपचार के साथ कैमिस्ट से खरीदी दवाई ही खिलाई गई, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर मंगलवार को उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

ओपीडी में तैनात चिकित्सक ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां लिखी और सामान्य तौर पर परिजनों को बच्चों की विशेष देखभाल करने व उन्हें सर्दी से बचाने के टिप्स दिए। जबकि अधिक बीमार मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों में टारना हिल से यशोद्धा, दुदर से कल्पना, मराथु से पवन कुमार व कौशल्या, राकेश कुमार सहित अन्य परिजनों ने बताया कि दो तीन दिनों से बच्चों को सर्दी, खांसी, बुखार व छाती जाम की समस्या आ रही है। हालांकि बाजार से दवाई खिलाने के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें अस्पताल लाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाल रोग ओपीडी में रोजाना 35-40 बच्चे सर्दी-खांसी, जुकाम, छाती जाम की समस्या से पीड़ित पाए जा रहे हैं। अधिकांश को दवाई देने के साथ विशेष देखभाल व खान पान की सलाह देकर घर भेजा जा रहा है, जबकि अधिक बीमार मरीजों को अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार दिया जा रहा। पिछले एक माह में रोजाना ओपीडी में वायरल से पीड़ित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
-डा. वाटिका, बाल रोग विशेषज्ञ, एमसीएच मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed