{"_id":"6664439349d499c94f04b948","slug":"patients-given-sunday-date-for-ultrasound-mandi-news-c-90-1-ssml1025-128185-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को दे दी रविवार की डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को दे दी रविवार की डेट
विज्ञापन
जोनल अस्पताल में बिना सोचे समझे दी जा रही अल्ट्रासाउंड की तारीख
निराश मरीज लंबी तारीख मिलने के बाद निजी अस्पतालों में करवा रहे टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में अल्ट्रासाउंड करवाने वालों को कई माह बाद की लंबी तारीख दी जा रही है, वह भी बिना सोचे समझे दी जा रही है। हालत यह है कि कई मरीजों को उस दिन की डेट दी जा रही है, जिस दिन छुट्टी है। अस्पताल में टेस्ट के लिए पहुंची कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें अल्ट्रासाउंड की डेट 14 जुलाई को दे दी है। इस दिन रविवार है।
ऐसे में मरीज निराश मन से निजी अस्पतालों में जाकर ही अल्ट्रासाउंड करवा रहे हैं। मरीजों ने बताया कि पहले तो वे पर्ची बनाकर जैसे-तैसे ओपीडी में पहुंचीं, जहां डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने को कहा और बाद में जब वे डेट लेने के लिए अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचीं तो वहां पर उन्हें 14 जुलाई की डेट दी गई, जिस दिन रविवार है। बता दें कि पहले ही लंबी डेट मिलने के चलते अधिकांश मरीजों इनमें गर्भवतियों को अधिक दिक्कतें हो रही हैं और उन्हें निजी लैब या अस्पतालों में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। इस बारे में जोनल अस्पताल के एमएस डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इस बारे में कर्मचारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।
क्या कहते हैं भुगतभोगी
जोनल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने को पहुंचीं रिवालसर निवासी ममता और पेट दर्द से परेशान मंडी निवासी रक्षा ने बताया कि उन्हें जोनल अस्पताल में 14 जुलाई की डेट अल्ट्रासाउंड के लिए दी गई है। कहा कि घर पहुंचने पर जब केलेंडर से मिलान किया तो उस दिन रविवार है। ऐसे में उन्हें दोबारा डेट ठीक करवाने अस्पताल में लाइनों में लगकर नई डेट लेनी पड़ेगी। वहीं, साईगलू निवासी मित्रदेव ने बताया कि उनके पेट में भी दर्द रहता है, मगर उनको तीन माह के बाद डेट दी गई है।
विज्ञापन
एक रेडियोलॉजिस्ट, रोजाना आते हैं सैकड़ों मरीज
जोनल अस्पताल में सिर्फ एक रेडियोलॉजिस्ट होने के चलते रोजाना करीब 35 से 40 अल्ट्रासाउंड टेस्ट किए जाते हैं। जबकि डॉक्टर रोजाना 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सलाह देते हैं। वहीं, कई बार यहां पर एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट होने पर कई बार जब वे अवकाश पर होते हैं तो मेडिकल कॉलेज नेरचौक से रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं लेनी पड़ रही हैं।