फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patients are facing problems due to lack of gynecologist in Sarkaghat.

Mandi News: सरकाघाट में महिला रोग विशेषज्ञ न होने से मरीज हो रहे परेशान

Thu, 23 Oct 2025 10:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Patients are facing problems due to lack of gynecologist in Sarkaghat.
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पांच माह से स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने से महिला रोगियों विशेष कर गर्भवती महिलाओं को उपचार नहीं मिल रहा। मजबूरी में महिलाओं को साथ लगते जिला बिलासपुर स्थित एम्स, हमीरपुर अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में उपचार लेने जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा, धर्मपुर, साथ लगते मंडी के क्षेत्र, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के कुछ इलाकों की महिलाएं सरकाघाट अस्पताल में उपचार सुविधा लेने के लिए आश्रित हैं। पांच माह पूर्व सरकाघाट अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आपातकाल में महिला मरीजों को अस्पताल प्रशासन मेडिकल कॉलेज नेरचौक, एम्स बिलासपुर और हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर रहा है।
विज्ञापन

रोजाना करीब आठ सौ मरीजों की ओपीडी वाले सरकाघाट अस्पताल में रोजाना 70-80 महिला रोगी उपचार के लिए पहुंचती हैं। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि शीघ्र ही सरकाघाट अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाए जिससे महिलाओं को घर द्वार पर बेहतर उपचार मिल सके। उधर एसएमओ संजीव कुमार ने कहा कि नागरिक अस्पताल सरकाघाट में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ ने पांच माह पूर्व अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आपातकाल में महिला मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है। विभागीय उच्चाधिकारियों को अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
महिला रोग से पीड़ित होने के चलते दूसरे अस्पतालों में उपचार करवाने में असमर्थ हूं। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि महिलाओं की परेशानी समझते हुए शीघ्र सरकाघाट अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती करवाएं।
सत्या देवी, निवासी मंडप, धर्मपुर

...
महिला रोग की शिकायत होने के चलते हर माह जांच करवाने आना पड़ता है। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने पर अन्य चिकित्सक दूसरे अस्पतालों में जाने की सलाह देते हैं।
वीना देवी, निवासी पाटी सरकाघाट

...
चार वर्षों से नियमित रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श ले रही हूं। पिछले पांच माह से यहां चिकित्सक न होने से हर बार हमीरपुर और मंडी जाना पड़ रहा है।

-किरन बाला, निवासी मसेरन सरकाघाट

...
नागरिक अस्पताल सरकाघाट में बहुत दिनों से स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। ऐसे में प्रसव, रसोली के ऑपरेशन सहित महिलाओं से जुड़े रोगों का उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।
-कौशल देवी, निवासी अपर बरोट सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed