फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Passed trainees were honored with certificates and medals.

Mandi News: उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर नवाजा

Tue, 30 Jul 2024 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Passed trainees were honored with certificates and medals.
उप वन राजिक के तीन माह के प्रशिक्षण कोर्स का दीक्षांत समारोह आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में उप वन राजिक का तीन माह के प्रशिक्षण कोर्स का मंगलवार को दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अरण्यपाल मंडी अजीत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ भव्य परेड और मुख्य अतिथि को सलामी के साथ शुरू हआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि अजीत ठाकुर ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और मेडल से नवाजा।

अपने संबोधन में उन्होंने नव प्रशिक्षित उप वन राजिकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में लोगों की भलाई और वनों के संरक्षण के लिए संवेदनशील नजरिये के साथ कार्य करें। प्रशिक्षण कोर्स में अरुण कुमार ने प्रथम, सुनील कुमार ने द्वितीय और कुशाल चंद ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके साथ ही मैराथन दौड़ के पुरुष वर्ग में कनिष्ठ श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर हुक्म चन्द, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार और वरिष्ठ श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे कुशाल चंद, राजीव कुमार और नंद लाल को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश वन अकादमी के संयुक्त निदेशक सुभाष चंद्र पराशर ने संस्थान की 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही चतुर्थ उप वन राजिक प्रशिक्षण कोर्स के सभी प्रशिक्षुओं को दीक्षांत समारोह की बधाई दी। उन्होंने बताया तीन माह के इस प्रशिक्षण में हिमाचल प्रदेश के 13 वन वृत्तों और वन वृत्त वन्य प्राणी से 37 पुरुष प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आए और सबने सफलतापूर्वक यह प्रशिक्षण पूर्ण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed