{"_id":"61097d1d8ebc3e88c86e82e1","slug":"passed-students-also-failed-mandi-news-sml379165415","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास विद्यार्थियों को भी कर दिया फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास विद्यार्थियों को भी कर दिया फेल
विज्ञापन
मंडी। रूसा बैच 2015-17 के विद्यार्थियों ने विवि प्रबंधन पर भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। मंडी जिले में विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल से मिला और उनके माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन भेजा।
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि रूसा के 2015-17 सत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय खिलवाड़ कर रहा है। हाल ही में घोषित किए गए री-अपीयर के परिणाम में कई विद्यार्थियों का परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
कुछ विद्यार्थी जो पहले पास थे, रिजल्ट अपडेट होने के बाद उन्हें फेल कर दिया गया है। कई विद्यार्थियों का यह भी आरोप है कि रिजल्ट तो आ गया, लेकिन उनके परिणाम में कोई बदलाव नहीं आया। उनके पेपर सही तरीके से चेक नहीं किए गए हैं। इस कारण उनका रिजल्ट जो पहले था अपडेट होने के बाद भी वही दिखा रहा है।
विज्ञापन
रूसा के छात्र रवि और अन्य विद्यार्थियों का कहना है कि रिजल्ट में इन खामियों के चलते वे आगे की पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। बार-बार बेहतर पेपर देने के बाद भी उन्हें फेल कर दिया जाता है।
ऐसे में विद्यार्थियों ने मांग की है कि जिस तरह कोरोना काल में स्कूल और कॉलेज के अन्य छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही प्रमोट किया गया है, उसी तर्ज पर रूसा बैच 2015-17 के विद्यार्थियों को भी प्रमोट किया जाए। रिजल्ट की खामियों को दूर करने की भी मांग उठाई। कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें इंटरनल असेसमेंट में फेल कर दिया है। उन्होंने सीएम से इंटरनल असेसमेंट पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग की है, जिससे वे अपनी इंटरनल असेसमेंट में सुधार कर सकें।
विद्यार्थियों ने चेतावनी दी है कि अभी कोरोना एसओपी को ध्यान में रखते हुए कम विद्यार्थी पहुंचे थे लेकिन अगर जल्द उनकी मांगें न मानी गईं तो उन्हें प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान अमित कुमार, मनोज, दीपक, प्रवीण कुमार, साहिल और अनन्या मौजूद रहे।
000