फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Parul, Praveen honoured for painting

Mandi News: चित्रकला के लिए पारुल, प्रवीन सम्मानित

Sun, 21 Dec 2025 03:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 03:59 PM IST
विज्ञापन
Parul, Praveen honoured for painting
भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी ने किया समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी की ओर से रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंडी के कलाकारों, नाटककार और लेखकों के अलावा प्रतिष्ठित लोगों और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि रहे। इससे पहले इंटेक मंडी के संयोजक नरेश मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।

चित्रकला के क्षेत्र में पारुल कपूर, प्रवीन रावत, गौरव शर्मा एवं कृतिका कपूर बिष्ट को सम्मानित किया गया। लेखन के क्षेत्र में दिलीप मोदगिल, इंदु वैद्य एवं सत्य महेश शर्मा को सम्मान प्रदान किया गया। स्थानीय नृत्य कला के लिए सुमन पंडित एवं ईशा डोगरा को सम्मानित किया। टांकरी लिपि संरक्षण के लिए पारुल अरोड़ा तथा मंडयाली बोली संरक्षण के लिए दीप कुमार को सम्मान मिला। नाटक कला के क्षेत्र में दक्षा उपाध्याय एवं रूप उपाध्याय को सम्मानित किया गया। कविता के क्षेत्र में डॉ. मस्तराम सैनी, लतेश कुमार शर्मा एवं सुरेंद्र पाल वैद्य को सम्मानित किया। स्थानीय देवी-देवताओं के इतिहास संरक्षण के लिए ताराचंद पटियाल एवं कपिल चटर्जी को सम्मान प्रदान किया गया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला मंडी की कला संस्कृति तथा अन्य प्रकार की सभी धरोहरों के विकास के लिए हमेशा समर्थन रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed