{"_id":"619d2251218d7708837a9c19","slug":"parma-ram-won-two-gold-in-master-athletics-mandi-news-sml3911786122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर एथलेटिक्स में परमा राम ने जीते दो गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर एथलेटिक्स में परमा राम ने जीते दो गोल्ड
विज्ञापन
सुंदरनगर के परमा राम चौधरी अपने पदकों के साथ।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सोलन के वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी में आयोजित राज्यस्तरीय मास्टर एथलेटिक्स स्पर्धा में सुंदरनगर के परमाराम चौधरी ने मैराथन और लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
वह अब महाराष्ट्र में फरवरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। परमाराम चौधरी की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
नौणी में आयोजित 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 10 किलोमीटर मैराथन में परमा राम ने स्वर्ण पदक और लंबी कूद में भी स्वर्ण हासिल किया।
दो स्वर्ण पदक जीतने पर 51-51 हजार रुपये की राशि भी इनाम में मिलेगी। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सेना से सेवानिवृत्त होने पर परमाराम ने खेती को अपना पेशा बनाया।
उन्होंने कई औजार ईजाद किए और साइकिल का हल बना कर खेती की गुड़ाई का खर्च शून्य किया। वह सुभाष पालेकर जीरो बजट प्राकृतिक खेती के भी मास्टर ट्रेनर हैं। संवाद