{"_id":"61a717234b235f205d3900b5","slug":"parking-ban-from-pnb-to-medical-college-ner-chowk-mandi-news-sml391942582","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी से मेडिकल कॉलेज नेरचौक तक पार्किंग पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी से मेडिकल कॉलेज नेरचौक तक पार्किंग पर प्रतिबंध
विज्ञापन
मंडी/नेरचौक। नेरचौक बाजार में 15 दिसंबर के बाद पीएनबी बैंक से लेकर मेडिकल कॉलेज तक कोई भी गाड़ी पार्क नहीं होगी। अगर किसी ने गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं दिया तो नगर परिषद के कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाएंगे।
नगर परिषद हाउस ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए चार स्थानों पर पेड पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। यह निर्णय लिया गया कि जो ठेकेदार काम नहीं कर रहे, विकास कार्य लटकाकर बैठे हैं, उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। शहर की सड़कों के दोनों ओर पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे।
गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर जल्द किए जाएंगे। हाउस ने कहा कि गुरुद्वारा से लेकर मेडिकल कॉलेज और साईं बाबा मंदिर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ और नालियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
बीपीएल परिवारों के घरों पर बीपीएल प्लेट लगाई जाएगी, जबकि पार्षदों के घरों पर उनके नाम की प्लेट पर उनके नाम और फोन नंबर लिखे जाएंगे, ताकि लोगों को कठिनाई न हो। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष शालिनी राणा, ईओ स्मृतिका नेगी, पार्षद जोध सिंह, विजय, शक्ति सिंह, सागर कौंडल, गोविंद ठाकुर, मीना, नर्वदा अभिलाषी मौजूद रहे।
...
ढांगू में बनेगा मॉडर्न पार्क
हाउस ने निर्णय लिया कि शहर में लोगों की सुविधा के लिए ढांगू में एक सुंदर पार्क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें शहरवासी फुर्सत के पल बिता सकें। पार्क में बच्चों के लिए झूले और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।