{"_id":"611d40c18ebc3e7a157ea007","slug":"park-will-be-built-in-mandi-with-1-50-crores-mandi-news-sml380839214","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम मंडी में एक करोड़ 50 लाख से बनेंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम मंडी में एक करोड़ 50 लाख से बनेंगे पार्क
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम डेढ़ करोड़ से पार्कों का निर्माण करेगा। इसके अलावा पंद्रह लाख से पुराने पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पार्षदों को पार्क के लिए अपने-अपने वार्डों में स्थान चिह्नित करने होंगे। जहां जगह खुली होगी वहां बड़ा और जहां कम जगह होगी वहां आधुनिक तरीके से पार्क को सजाया जाएगा।
इससे पहले नगर निगम टेंडर प्रक्रिया पूरी करेगा। जिन वार्डों में पार्क बने हैं उनका भी उचित रखरखाव कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। इससे सभी वार्डों में पर्यटकों और लोगों को सुबह-शाम टहलने की जगह मिल सकेगी। इससे नगर निगम मंडी सुंदर और स्वच्छ बन पाएगा।
इन वार्डों में बनेंगे पार्क
नगर निगम एरिया में नये जुड़े ग्रामीण क्षेत्र वार्ड नंबर चार, 14 और 15 में पार्क नहीं है। यहां आधुनिक पार्क बनाने की योजना है। इसके साथ अन्य वार्डों में छोटे और बड़े पार्क बनेंगे।
विज्ञापन
सभी नये वार्डों में पार्क निर्माण प्रस्तावित है। नए वार्डों में नये और पुराने वार्डों में बने पार्कों को जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए सभी पार्षदों से भूमि की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद टेंडर किया जाएगा।
-वीरेंद्र शर्मा, उप महापौर, मंडी