फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   pariksha and shivansh won the in badminton title in balichowki

बैडमिंटन में परीक्षा, शिवांश बने विजेता

Sat, 21 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
pariksha and shivansh won the in badminton title in balichowki
बालीचौकी में युवा उत्सव के विजेताओं के साथ सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : Mandi
मंडी/बालीचौकी। सराज उत्सव के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन सिंगल महिला स्पर्धा में बालीचौकी जोन की परीक्षा विजेता तथा बागाचनौगी जोन की पुष्पा उप विजेता रही।
विज्ञापन

बैडमिंटन डबल महिला स्पर्धा में मजोठी जोन की पूजा एवं यामिनी विजेता जबकि बालीचौकी जोन की परीक्षा एवं यमुना उपविजेता रही। बैडमिंटन सिंगल पुरुष स्पर्धा में जंजैहली जोन के शिवांश विजेता तथा मझौठी जोन के पंकज उपविजेता रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन डबल पुरुष स्पर्धा में मझौठी जोन के विनोद एवं साथी विजेता जबकि जंजैहली जोन के विजय एवं दलीप उपविजेता रहे। महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में मझोठी जोन के शिकारी महिला मंडल बगसैड़ की टीम विजेता तथा थुनाग जोन की माता शिकारी महिला मंडल उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में मझोठी जोन की सरोआ ए टीम विजेता और जंजैहली जोन की एमसीसी जड़ोल टीम उपविजेता रही। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बागाचनोगी जोन की महिला मंडल धरवाल थाच विजेता जबकि गाड़ागुसैन जोन की जालपा विक्रमा उपविजेता रही। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में थाची जोन के सुपर स्टार सलोई ने विजेता का खिताब हासिल किया। बालीचौकी जोन के एमएमजी सेवन ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जंजैहली जोन की महामाया इलेवन विजेता और बागाचनौगी जोन की महिला मंडल धरवाल थाच उपविजेता रही।

पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में जंजैहली जोन की टीएमसीसी तुंगाधार विजेता जबकि थुनाग जोन की ड्रीम इलेवन पखरेर उपविजेता रहा। विजेता-उपविजेताओं को सीएम ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed