{"_id":"56f96a354f1c1b2d74f003d1","slug":"paper-cancle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विषय के पेपर में पाठ्यक्रम से प्रश्न न आने पर किया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विषय के पेपर में पाठ्यक्रम से प्रश्न न आने पर किया रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवीं कक्षा के वोकेशनल एजूकेशन के कृषि विषय के पेपर में पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न आने पर रद्द कर दिया गया है। अब संबंधित स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर प्रश्न पत्र तैयार कर परीक्षा आयोजित करवाएंगे। इस संबंध में प्रदेश शिक्षा बोर्ड सचिव ने आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं। सचिव ने इस संबंध में सभी उच्च शिक्षा उपनिदेशकों को पत्राचार किया है।
विज्ञापन
प्रदेश शिक्षा बोर्ड के इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है। गत 15 मार्च को हुए कृषि विषय के पेपर में पाठ्यक्रम से बाहर से प्रश्न आने पर विद्यार्थी हक्के-बक्के रह गए थे। मामला को बोर्ड के समक्ष भी उठाया गया था जिसे गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने विशेषज्ञों से प्रश्न पत्र में आए प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर होने की राय ली।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की राय के अनुसार प्रश्न पत्र में बाहरी पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछने संबंधी बात आने पर बोर्ड सचिव ने कार्रवाई करते हुए पेपर रद्द करने का निर्णय लिया। सभी उपनिदेशकों को स्कूल स्तर पर प्रश्न पत्र तैयार करने व अपने स्तर पर ही तिथि निर्धारित कर परीक्षा लेने संबंधी पत्र जारी किया।
विज्ञापन
इधर, इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी सुशील पुंडीर ने बताया कि बोर्ड से नौवीं कक्षा के वोकेशनल एजूकेशन का कृषि पेपर रद्द होने संबंधी पत्र मिला है। सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्तर पर ही उक्त पेपर आयोजित करें।