फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat smiti Sundernagar roster released,

पंस सुंदरनगर का रोस्टर जारी, चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का वार्ड आरक्षित

Mon, 14 Dec 2020 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
panchayat smiti Sundernagar roster released,
सुंदरनगर (मंडी)। पंचायत समिति सुंदरनगर का रोस्टर जारी हो गया है। समिति के चेयरमैन का पद एक बार फिर से अनारक्षित है। पंचायत समिति के वर्तमान चेयरमैन सोहन लाल का वार्ड सलवाणा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया है। पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन लेखराज शर्मा का वार्ड चांबी महिला के लिए आरक्षित है। इसके कारण पंचायत समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन दोनों ही रेस से बाहर हो गए हैं। पंचायत समिति में दोनों ही पदों पर भाजपा समर्थित सदस्य पदासीन थे।
विज्ञापन

30 सदस्यीय पंचायत समिति सुंदरनगर में सुंदरनगर विधानसभा से 22 और नाचन विधानसभा के 8 वार्ड शामिल है। सोमवार को घोषित हुए वार्ड के रोस्टर में छातर, कनैड, निचली बैहली, जैदेवी, सलापड़ एवं कपाही वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गए हैं। मलोह, बरोटी, चनोल, सलवाणा व बायला वार्ड अनुसूचित जाति के लिए, चांबी, पौड़ा कोठी, सेरी कोठी, सोझा, जड़ोल, खिलड़ा, प्रेसी, मरहडा बदैहण एवं निहरी महिला के लिए आरक्षित हैं। डुगराई, महादेव, घीड़ी, रोहांडा, बंदली, बटवाड़ा, सलापड़ कालोनी, डैहर, चमुखा व कलौहड़ वार्ड अनारक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed