फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayat heads and secretaries will have to submit verification report of applications in two days.

Mandi News: पंचायत प्रधानों और सचिवों को दो दिन में देनी होगी आवेदनों की सत्यापन रिपोर्ट

Thu, 07 Nov 2024 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 07 Nov 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
Panchayat heads and secretaries will have to submit verification report of applications in two days.
मंडी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिले में दर्जी और राजमिस्त्री के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। मगर आवेदनकर्ताओं के सत्यापन में हो रही देरी पर जिला उद्योग विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। विभाग ने सभी विकास खंड अधिकारियों को पत्र लिखकर आवेदन सत्यापन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला मंडी में योजना के तहत 15,141 आवेदन लंबित पड़े हैं। इनमें से 94 प्रतिशत आवेदन दर्जी और राजमिस्त्री के हैं। योजना में आवेदन करने वाले 12,965 दर्जी और 1,275 राजमिस्त्री के सत्यापन अभी तक लंबित हैं। योजना के तहत सत्यापन प्रक्रिया की जिम्मेदारी पंचायत प्रधान और सचिवों को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान और सचिवों को आवेदनकर्ताओं की पात्रता की जांच करके रिपोर्ट जिला उद्योग विभाग को भेजनी थी। मगर एक माह से प्रधानों और सचिवों ने इस कार्य में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। इस कारण सत्यापन रिपोर्ट अभी तक विभाग तक नहीं पहुंच पाई है। इस देरी पर जिला उद्योग विभाग के कार्यकारी जीएम राजेंद्र ने कड़ा कदम उठाते हुए सभी विकास खंड अधिकारियों से पत्राचार कर दिया है। पत्र में निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के पंचायत प्रधानों और सचिवों को जल्द से जल्द सत्यापन रिपोर्ट भेजने के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्योग विभाग अब यह सुनिश्चित करेगा कि सत्यापन प्रक्रिया में कोई और देरी न हो और योजना के लाभार्थी जल्द से जल्द अपनी सहायता प्राप्त कर सकें। विभाग की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द सभी आवेदनों की सत्यापन रिपोर्ट मिल जाएंगी और योजना की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा। बता दें कि जिले में रहकर काम करने वाले दर्जी और राजमिस्त्री समुदाय के लोगों ने अपनी परेशानियों को मीडिया में साझा किया था। वे लंबे समय से इस योजना का लाभ लेने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनके आर्थिक हालात में सुधार हो सके।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत दर्जी और राजमिस्त्री के सत्यापन रिपोर्ट का काम पंचायत प्रधानों और सचिवों को सौंपा गया था, लेकिन वे इस काम को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हम उन्हें निर्देशित कर रहे हैं कि वे दो दिनों के भीतर सत्यापन रिपोर्ट भेजें।

-राजेंद्र, कार्यकारी जीएम, उद्योग विभाग

हमने सभी प्रधानों और सचिवों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे दो दिन के भीतर सभी सत्यापन रिपोर्ट भेजें। जल्द ही सभी आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी और योजना का लाभ आवेदकों तक पहुंच जाएगा।”
- अजय सूदर, बीडीओ, मंडी,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed