फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayat election nominations pick up pace, 4180 candidates filed papers across the district

Mandi News: पंचायत चुनाव के नामांकन में बढ़ी रफ्तार, जिलेभर में 4180 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Sat, 09 May 2026 07:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 09 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election nominations pick up pace, 4180 candidates filed papers across the district
पिछले दिन के मुकाबले शुक्रवार को 414 अधिक नामांकन, वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे ज्यादा दावेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंचायत चुनाव के लिए मंडी जिले में नामांकन प्रक्रिया ने दूसरे दिन शुक्रवार को रफ्तार पकड़ ली। शुक्रवार तक जिलेभर में प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य पदों के लिए कुल 4180 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इससे पहले बीते वीरवार को 3766 नामांकन प्राप्त हुए थे। दूसरे दिन शुक्रवार को 414 अतिरिक्त नामांकन दाखिल हुए। सबसे अधिक 2214 नामांकन वार्ड सदस्य पद के लिए आए हैं। जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 365 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

शुक्रवार को जिले में सबसे अधिक 430 नामांकन सदर मंडी ब्लॉक में प्राप्त हुए हैं। इसके बाद बल्ह में 349 और धर्मपुर में 341 नामांकन दाखिल हुए। वहीं सबसे कम 188 नामांकन चुराग ब्लॉक में दर्ज किए गए हैं। प्रधान पद के लिए जिलेभर में 834, उपप्रधान पद के लिए 767 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 2214 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच पंचायतों में प्रत्याशियों और समर्थकों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
ब्लॉकवार नामांकन की स्थिति
ब्लॉक- 7 मई-
8 मई
बल्ह- 325-
349
बालीचौकी- 271-
383
चौंतड़ा- 309-
305
चुराग- 131-
188
धनोटू- 212-
263

धर्मपुर- 401-
341
द्रंग- 284- 324

गोहर- 299- 302
गोपालपुर- 408-
370
करसोग- 159-
209

सदर मंडी- 326-
430
सराज- 251-
290

सुंदरनगर-
257-
223
निहरी- 133-
203

कुल-
3766-
4180
-------
पदवार कुल नामांकन
पद
7 मई 8 मई
पंचायत समिति सदस्य- 235-
365
प्रधान- 891-
834
उपप्रधान- 706-
767
वार्ड सदस्य-
1934-
2214
कुल- 3766
4180
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed