फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   padhar winner in volleyball, dhooma devi in kabaddi

वॉलीबाल में पधर, कबड्डी में धूमा देवी विजेता

Sun, 19 Sep 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
padhar winner in volleyball, dhooma devi in kabaddi
मंडी। जिला मुख्यालय मंडी के साथ सटी ग्राम पंचायत मझवाड़ के सायरी में सायर के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका समापन शनिवार देर शाम को जिला परिषद मंडी के चेयरमैन पाल वर्मा ने किया। वॉलीबाल और कबड्डी की प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

युवक मंडल सायरी की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल में 11 और कबड्डी में 9 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला पधर और सरोआ के बीच हुआ। पधर टीम ने मैच जीतकर विजेता का खिताब हासिल किया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला धूमा देवी और गैलेक्सी सुंदरनगर के बीच हुआ। इसमें धूमा देवी ने सुंदरनगर को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

महिला मंडलों के बीच रस्साकशी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिप अध्यक्ष पाल वर्मा ने वॉलीबाल की विजेता टीम पधर को 8100 रुपये का नकद इनाम और ट्रॉफी एवं कबड्डी की विजेता टीम धूमा देवी को 4100 रुपये नकद और ट्रॉफी दी। रस्साकशी मुकाबले में महिला मंडल चंडेह विजेता रहा। पाल वर्मा ने कहा कि मेले हमारी सभ्यता, संस्कृति और आपसी भाईचारे के परिचायक हैं। उन्होंने युवाओं से नशे को छोड़कर खेलकूद प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर देवता मेला का भी आयोजन करवाया गया जिसमें पांच स्थानीय देवी-देवताओं ने भाग लिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत मझवाड़ के प्रधान अमर चंदेल, बीडीसी सदस्य अनीता भारती, वार्ड सदस्य, युवक मंडल और महिला मंडल सायरी के सदस्यों सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed