फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Paddal ground started getting decorated for Mahashivratri

Mandi News: महाशिवरात्रि के लिए सजने लगा पड्डल मैदान

Wed, 06 Mar 2024 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Paddal ground started getting decorated for Mahashivratri
डोम, झूले और स्टॉल लगाने का काम जाेरों पर
विज्ञापन

फुटपाथ और सड़कों पर जा रहीं दुकानें

संवाद न्यूज एजेंसी


मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला मंडी के लिए ऐतिहासिक पड्डल स्थित मेला मैदान सजना शुरू हो गया है। मेले में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के लिए प्रदर्शनी, अन्य साजो-सामान के लिए डोम, झूले व स्टॉल सहित अन्य दुकानों के लिए शेडों का निर्माण जोर-शोर से किया जा रहा है। मेला शुरू होने से पहले ही छोटे कारोबारियों ने मेला मैदान के बाहर और आईटीआई से लेकर नए सुकेती पुल पर अपनी फड़ियां सजा दी हैं। बुधवार को पड्डल मेला मैदान के नए सुकेती पुल पर सामान बेच रहे राजस्थान से पहुंचे कारोबारी रविंद्र प्रसाद ने बताया कि वह हर बार मंडी में लगने वाले महाशिवरात्रि मेले में मोर पंख का कारोबार करने परिवार सहित पहुंचते हैं। हर बार यहां से अच्छी खासी कमाई कर लौटते हैं। दिल्ली के कुरुक्षेत्र निवासी बख्शी राम ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से मंडी महाशिवरात्रि मेले में टैटू कारोबार के लिए आ रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा की अपेक्षा हिमाचल में टैटू उकेरने के लिए युवाओं में खासा उत्साह रहता है। मेरठ निवासी भोला ने बताया कि वह अपने चाचा शिवराम के साथ करीब सात सालों से मंडी शिवरात्रि मेले में बांसुरी का कारोबार करने आ रहे हैं। हर बार अच्छी-खासी कमाई होती है। कारोबारियों का कहना है कि मंडी महाशिवरात्रि में हर बार दुकानों व रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए ठेकेदार को ज्यादा राशि देनी पड़ती है। शुरुआती दौर में कमाई न होने से उन्हें डर लगा रहता है कि उनका सामान बिकेगा या नहीं। उस पर कई बार मौसम की मार पड़ने से नुकसान भी झेलना पड़ता है। इन लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मेले में सजने वाली दुकानों के दाम में रियासत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed