{"_id":"5754193b4f1c1bcb47108d49","slug":"ox-hit-the-old-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल ने घर के आंगन में बैठे बुजुर्ग को मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैल ने घर के आंगन में बैठे बुजुर्ग को मार डाला
मंडी
Updated Sun, 05 Jun 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
बैल
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलद्वाड़ा (मंडी)। समैला पंचायत के मतोली गांव में लावारिस बैल ने घर के आंगन में बैठे बुजुर्ग पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एक माह के भीतर ही यह बैल चार लोगों को जख्मी कर चुका है। बैल के हमले में कई स्कूली बच्चे भी हाल ही में घायल हुए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव मतोली के बुजुर्ग नंदू राम (95) अपने घर के आंगन में बैठे थे। तभी लावारिस बैल आंगन में आ गया। बैल ने अचानक बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन आंगन में एकत्र हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बैल को भगाया। लेकिन, तब तक बैल ने नंदू राम को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बुजुर्ग को घर ले आए। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद नंदू राम ने दम तोड़ दिया। समैला पंचायत में यह बैल कई लोगों पर हमला कर चुका है। ग्राम पंचायत समैला के प्रधान अश्वनी कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में प्रशासन व विभाग को सूचित किया गया है। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन