फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Order to give monthly maintenance of Rs 2500 to the wife

Mandi News: पत्नी को 2500 रुपये मासिक भरण पोषण देने के आदेश

Mon, 06 Oct 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Order to give monthly maintenance of Rs 2500 to the wife
मंडी। अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट सुंदरनगर ने पत्नी को उनके पति से 2500 रुपये मासिक भरण-पोषण देने का आदेश दिया है। महिला ने 30 हजार रुपये मासिक भरण-पोषण की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 2500 रुपये मासिक भरण-पोषण देने का आदेश सुनाया है।
विज्ञापन

मामले के तथ्याें के अनुसार दोनों की शादी 26 मई 2014 को हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शादी के एक वर्ष बाद से ही पति की शराब पीने की आदत और घरेलू हिंसा शुरू हो गई। 6 नवंबर 2022 को व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह अपनी माता-पिता के घर रहने लगी।
विज्ञापन

अदालत के समक्ष पति ने अपनी आय के स्रोतों को नकारा और कहा कि वह बेरोजगार हैं। कोर्ट ने माना कि उन्हें न्यूनतम वेतन के अनुसार लगभग 9 से 10 हजार रुपये मासिक आय होनी चाहिए। पत्नी ने कोर्ट में यह भी स्वीकार किया कि उन्हें सिलाई-कढ़ाई का काम आता है, लेकिन वर्तमान में वे कोई आय अर्जित नहीं कर पा रही है। पति ने कहा कि अपनी बुजुर्ग मां और दो बच्चों की देखभाल कर रहे हैं, लेकिन कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि यह उनकी आर्थिक जिम्मेदारी भरण-पोषण देने से अलग नहीं हो सकती। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों व तथ्यों के बाद पत्नी को मासिक 2,500 रुपये भरण-पोषण के रूप में देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed