Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Order to correct names in academic certificates

Mandi News: शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में नाम सुधार करने का आदेश

Tue, 03 Nov 2026 10:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 03 Nov 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
Order to correct names in academic certificates
मंडी। मंडी की वरिष्ठ सिविल जज की अदालत ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को एक महिला के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में नाम सुधारने के आदेश दिए हैं। अदालत ने बल्ह तहसील के नलसर निवासी इंदिरा देवी का नाम सही घोषित किया है।
विज्ञापन

महिला के आठवीं, दसवीं और जमा दो सहित अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में नाम इंदिरा कुमारी दर्ज था। महिला ने अदालत में याचिका दायर कर बताया कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों में उसका सही नाम इंदिरा देवी है।
विज्ञापन

शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में गलत नाम होने से भविष्य में परेशानी हो सकती है। बोर्ड के अदालत में पेश नहीं होने पर एकतरफा सुनवाई हुई। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए महिला के पक्ष में फैसला सुनाया। बोर्ड को निर्धारित शुल्क जमा करवाने और मूल प्रमाणपत्र लौटाने पर संशोधित प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed