{"_id":"68bdcafac8667d428d0dec4f","slug":"ops-showed-a-rattle-now-the-same-class-is-being-harassed-rakesh-mandi-news-c-90-1-ssml1025-168702-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीएस का दिखाया झुनझुना, अब वही वर्ग प्रताड़ित : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीएस का दिखाया झुनझुना, अब वही वर्ग प्रताड़ित : राकेश
विज्ञापन
मंडी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों को ओपीएस का झुनझुना दिखाकर सत्ता हथियाई है। सत्ता में आते ही पार्टी ने उसी वर्ग को सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया है। हायर ग्रेड-पे की अधिसूचना को अचानक वापस लेकर सरकार ने प्रदेश के करीब 20 से 25 हजार कर्मचारियों के वेतन में 5 से 15 हजार रुपये की कटौती कर दी।
इससे साबित होता है कि यह सरकार केवल वादे करने और उनसे पलटने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि सरकार से कर्मचारी, किसान-बागवान, महिलाएं, व्यापारी, नौजवान, बुजुर्ग हर कोई त्रस्त है। कांग्रेस ने गारंटी का झूठा सपना दिखाकर जनता को बरगलाया और सत्ता हासिल की। आज हालत यह है कि इनकी गारंटी सिर्फ झूठ और धोखे की गारंटी बनकर रह गई है। हायर ग्रेड-पे के फैसले ने सरकारी कार्यालयों में असमंजस और असंतोष का माहौल पैदा कर दिया है।
कर्मचारियों का विश्वास टूट चुका है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है जो विवादों में न घिरा हो। आज कांग्रेस न तो किसानों को राहत दे पा रही है, न बागवानों को सहारा। न ही युवाओं को रोजगार और न ही कर्मचारियों को उनका हक। भाजपा कर्मचारियों के हक और जनता के हितों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर कांग्रेस सरकार का विरोध करेगी। जनता अब जान चुकी है कि कांग्रेस की गारंटियां सिर्फ जुमले और झूठे वादे हैं। संवाद