{"_id":"698a1f63d5697e70ac04717c","slug":"opposition-to-shifting-of-gurkotha-post-office-branch-mandi-news-c-90-1-ssml1025-185402-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गुरकोठा डाकघर शाखा को स्थानांतरित करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गुरकोठा डाकघर शाखा को स्थानांतरित करने का विरोध
विज्ञापन
मंडी। बल्ह उपमंडल के गुरकोठा में स्थापित डाकघर शाखा कार्यालय को लेदा स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में डाकघर परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निर्णय पर नाराजगी जताते हुए विभाग से पुनर्विचार की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 1978 से संचालित गुरकोठा डाकघर में क्षेत्र की जनता का करीब तीन सौ करोड़ रुपये का लेन-देन होता है तथा यहां लगभग 450 खाताधारक जुड़े हैं। इसके विपरीत, प्रस्तावित लेदा शाखा में अब तक केवल सात खातों का संचालन हो रहा है। ग्रामीणों ने तर्क दिया कि इस स्थिति में शाखा का स्थानांतरण तर्कसंगत नहीं है।
पंडित लेखराम, राज कुमार, योगराज ठाकुर, श्याम लाल, बलदेव ठाकुर, प्रेम ठाकुर, रूप सिंह और कमल गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गुरकोठा शाखा कई वर्षों से निजी भवन में चल रही है। स्थानीय लोग इसके लिए भूमि दान कर भवन निर्माण में सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने विभाग से मांग की कि किसी निष्पक्ष अधिकारी से निरीक्षण और सर्वे करवाया जाए ताकि वास्तविक स्थिति के आधार पर निर्णय लिया जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शाखा को लेदा स्थानांतरित किया गया तो वे अपने खाते बंद कर देंगे और आंदोलन तेज करेंगे। संवाद