फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opposition has already accepted defeat, Congress leaders are running away from contesting elections: Jairam

पहले ही विपक्ष ने मान ली है हार, चुनाव लड़ने से भाग रहे कांग्रेस नेता : जयराम

Mon, 06 May 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Opposition has already accepted defeat, Congress leaders are running away from contesting elections: Jairam
जंजैहली में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को किया संबोधित, कांग्रेस रही निशाने पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले ही कांग्रेस ने हार मान ली है। कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। कांग्रेस की हालत जगजाहिर है। भाजपा ने जनहित में काम किया है, जबकि कांग्रेस ने अपने हितों को ही साधा है। वे सोमवार को अपने गृह हलके सिराज के थुनाग और जंजैहली के दौरे पर थे।

जंजैहली में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विकास विरोधी सरकार चल रही है। कांग्रेस की सरकार के पास बहुमत नहीं है। सरकार बचाने के लिए स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित किया। मुख्यमंत्री सिर्फ इसलिए इधर-उधर की बातें कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास बताने के लिए अपने काम नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के दस साल का कार्यकाल शानदार रहा है और आने वाला कार्यकाल विकास के लिहाज से ऐतिहासिक होगा। अगले पांच साल के कार्यकाल की कार्य योजना के बारे में प्रधानमंत्री ने संकल्प पत्र के माध्यम से दुनिया के सामने रख दिया है। जिस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed