फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opium plants destroyed, hashish recovered, three arrested

Mandi News: अफीम के पौध किए नष्ट, चरस बरामद, तीन गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 04:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 04:10 AM IST
विज्ञापन
Opium plants destroyed, hashish recovered, three arrested
पुलिस ने विशेष अभियान के तहत की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते रविवार को औट, बल्ह और सदर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने दो मामलों में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का पर्दाफास किया और 5971 पौधों को नष्ट किया। अलग-अलग कार्रवाई में 529 ग्राम चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना औट के तहत पुलिस ने गांव धलूट के दुर्गम क्षेत्र में करीब 10 बिस्वा भूमि पर अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की खेती पकड़ी। मौके से 3220 अफीम के पौधे बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार नष्ट कर दिया। वहीं मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पुलिस थाना औट के तहत ही पुलिस ने गांव धलूट में करीब 9 बिस्वा भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का पता लगाया। यहां से 2751 अफीम के पौधे बरामद हुए। पुलिस ने पौधों को कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया। एसटीएफ सेंटर रेंज मंडी बजौरा कुल्लू और पुलिस थाना बल्ह की संयुक्त टीम ने नागचला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से 264 ग्राम चरस बरामद की। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार और विजय कुमार निवासी जिला ऊना को गिरफ्तार किया है।वहीं, पुलिस थाना सदर मंडी के तहत पुलिस चौकी पंडोह की टीम ने ट्रांजिट कैंप सयोगी के पास गश्त और वाहन जांच के दौरान एक युवक को काबू किया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 265 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अंशु निवासी परागपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed