फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Open gym started in Jogindernagar College, synthetic ground will be built with Rs 31 lakh

Mandi News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में ओपन जिम शुरू, 31 लाख रुपये से बनेगा सिंथेटिक मैदान

Sun, 28 Apr 2024 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 28 Apr 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Open gym started in Jogindernagar College, synthetic ground will be built with Rs 31 lakh
जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शुरू ओपन जिम के आधुनिक उपकरण।  संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को शारीरिक तौर पर तंदरुस्त रखने के लिए लाखों रुपये ओपन जिम की सुविधा पर खर्च किए हैं। इसका निशुल्क लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। ओपन जिम में एक नहीं बल्कि आठ अलग-अलग प्रकार के उपकरण स्थापित किए गए हैं, जिसमें विद्यार्थी कसरत कर सकेंगे।
विज्ञापन

अनुमानित दो लाख से अधिक की धनराशि केवल जिम उपकरणों पर प्रथम चरण में खर्च की गई है। एक अलग मैदान जिम उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया है, जहां विद्यार्थियों की मांग पर जिम उपकरण स्थापित होंगे। इसके अलावा बास्केटबाल के खिलाड़ियों के लिए अनुमानित 31 लाख रुपये सिंथेटिक मैदान पर खर्च किए जाएंगें। इसके औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और इसी साल मैदान तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग के अनुसार जिम उपकरणों में विस्तार किया जाएगा। सिंथेटिक मैदान के लिए भी प्रक्रिया जारी है। कॉलेज में हर तरह से सुविधाओं व संसाधनों में विस्तार किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य सुविधाएं भी बेहतर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed