{"_id":"60d7600a8ebc3ef75470f580","slug":"opd-will-not-be-able-to-start-in-bbmb-hospital-yet-mandi-news-sml374925896","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएमबी अस्पताल में अभी शुरू नहीं हो पाएगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएमबी अस्पताल में अभी शुरू नहीं हो पाएगी ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। कोविड केयर सेंटर में बदले बीबीएमबी अस्पताल में अभी ओपीडी सेवा शुरू नहीं होगी। इस अस्पताल को डिनोटिफाई करने के लिए आने वाले दिनों में विचार किया जाएगा। इस कारण अभी यहां उपचार करवाने वाले बीबीएमबी कर्मचारियों, उनके परिवार और अन्य लोगों को नागरिक अस्पताल या अन्य अस्पतालों में ही उपचार के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बाद बीबीएमबी अस्पताल और एमसीएच सुंदरनगर को डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर बनाया था। इसके बाद से ही बीबीएमबी अस्पताल में मरीजों के लिए ओपीडी बंद है। फिलहाल अस्पताल में एक ही कोरोना का मरीज उपचाराधीन था, जिसे शुक्रवार को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है। अब अस्पताल में कोई भी कोरोना मरीज नहीं है लेकिन आने वाले कुछ माह में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग कोई भी जल्दबाजी में कदम उठाने को तैयार नहीं है।
एमसीएच सुंदरनगर के भवन का उद्घाटन होने के बाद इसमें अभी ओपीडी शुरू नहीं हुई थी। इसे भी डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर की श्रेणी में ही रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी बीबीएमबी अस्पताल और एमसीएच सुंदरनगर को डिनोटिफाई नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए ही बीबीएमबी अस्पताल में ओपीडी खोलने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
000