Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   OPD slips at Jogindernagar Hospital will now be generated in 30 seconds.

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में अब 30 सेकेंड में बनेगी ओपीडी पर्ची

Tue, 03 Nov 2026 10:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 03 Nov 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
OPD slips at Jogindernagar Hospital will now be generated in 30 seconds.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को अब काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) आधारित स्कैन एंड शेयर सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके तहत मरीज काउंटर के बाहर लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर महज 30 सेकेंड में ऑनलाइन पर्ची बनवा सकेंगे। इससे पंजीकरण प्रक्रिया आसान होने के साथ मरीजों के समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 300 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पर्ची काउंटर पर अक्सर भीड़ लगी रहती है। नई डिजिटल व्यवस्था से इस भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी। खासकर बुजुर्गों और अन्य मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभा आईडी से पंजीकृत मरीजों को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद उनका नाम, उम्र और मोबाइल नंबर अस्पताल के कंप्यूटर पर उपलब्ध हो जाएगा। पर्ची तैयार होने के बाद मोबाइल पर भी पहुंच जाएगी। मरीज इसका प्रिंट लेकर सीधे संबंधित ओपीडी में जा सकेंगे।
सुविधा शुरू होने के शुरुआती दो दिनों में ही 100 से अधिक मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं। अस्पताल पहुंचे तीमारदार पुष्पेंद्र और कमलजीत ने बताया कि पहले पर्ची बनवाने के लिए 30 से 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ता था, जबकि नई व्यवस्था में यह काम करीब 30 सेकेंड में हो रहा है।
रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि डिजिटल पर्ची व्यवस्था से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। शुल्क भुगतान के दौरान आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए मरीजों से भी सहयोग करने की अपील की गई है।


10 रुपये की पर्ची के लिए थमा रहे 500 का नोट
अस्पताल में एक नवंबर से लागू किए गए पर्ची शुल्क के भुगतान में भी परेशानी सामने आ रही है। मरीज 10 रुपये की पर्ची बनवाने के लिए 500 रुपये के नोट दे रहे हैं, जिससे खुले पैसों की समस्या पैदा हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से पर्ची शुल्क के लिए खुले पैसे साथ लाने की अपील की है। अस्पताल में दो दिन के दौरान पर्ची शुल्क से रोगी कल्याण समिति को 2500 रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed