{"_id":"603293658ebc3e1dcc71cae7","slug":"opd-open-today-in-medical-college-nerchowk-mandi-news-sml3617850154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक मेडिकल कालेज में आज से ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक मेडिकल कालेज में आज से ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 22 फरवरी सोमवार से ओपीडी बहाल हो जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मेडिकल कॉलेज नेरचौक के प्राचार्य डॉ. रूप चंद ठाकुर ने बताया कि रविवार को पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया गया। मरीजों की सुविधा के लिए हर वार्ड में सैनिटाइजर रखे गए हैं।
कोविड नियमों की कड़ाई से पालना की जाएगी। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर चार बजे तक मरीजों की नियमित रूप से जांच की जाएगी। अस्पताल आने वाले मरीजों के पंजीकरण का समय सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। अस्पताल में जांच के लिए आने वाले लोगों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सोशल डिस्टेंस के लिए लाइन में लगकर प्रवेश करवाया जाएगा। इस दौरान दो चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे।
संवाद