{"_id":"68bdca66f8a9f6e2140f5126","slug":"online-registration-process-for-college-students-begins-mandi-news-c-90-1-mnd1001-168713-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कॉलेज छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कॉलेज छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए है जिन्होंने विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर और इससे संबद्ध महाविद्यालयों जिनमें मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है।
छात्र अब विश्वविद्यालय के परीक्षा पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण फार्म भर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक निर्धारित की है ताकि छात्र विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों का पालन कर सकें।
किसी भी तकनीकी समस्या या पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित प्रश्नों के समाधान के लिए छात्र परीक्षा शाखा से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए संपर्क नंबर 01905-236895 और एक समर्पित ईमेल आईडी भी उपलब्ध करवाई गई है। कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि यह पहल छात्रों को अपने घरों से ही पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने में मदद करेगी। संवाद