फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one died in bike accident

बाइक स्किड होने से युवक की मौत, एक घायल

Tue, 10 May 2016 10:09 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 10 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
one died in bike accident
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू के निकट एक तेज रफ्तार बाइक के स्किड जाने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक का  नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार भोजपुर निवासी असरात मोहम्मद (24) पुत्र मजनू और अंबेडकर नगर निवासी युवक बासू (23) पुत्र चांद राम बाइक पर सवार होकर सोमवार रात करीब आठ बजे धनोटू के निकट कच्चे रास्ते से घर की ओर आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तारी में बाइक अनियंत्रित होने से स्किड हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान बासू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि हादसे में घायल असरात अस्पताल में उपचाराधीन है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम राजीव कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में दस हजार की राशि प्रदान की गई है। इधर, पूर्व मंत्री रूप सिंह ने इस हादसे पर शोक जताते हुए मृतक बासु के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों और घायल युवक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed