{"_id":"697a50e71426020ea80b6263","slug":"one-bus-passed-by-another-stopped-passengers-got-off-mandi-news-c-90-1-ssml1045-184031-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सड़क से एक बस गुजरी, दूसरी रोकी, उतारे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सड़क से एक बस गुजरी, दूसरी रोकी, उतारे यात्री
Thu, 29 Jan 2026 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट-धर्मपुर क्षेत्र में एचआरटीसी और लोक निर्माण विभाग के बीच आपसी समन्वय की कमी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एक ही मार्ग से एक बस के सुरक्षित गुजरने के बावजूद दूसरी बस को आगे जाने से रोककर यात्रियों को बीच रास्ते में उतार देने का मामला सामने आया है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। धाड़ता क्षेत्र धर्मपुर के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज ने बताया कि सरकाघाट से दोपहर एक बजे अवाहदेवी की ओर जाने वाली एचआरटीसी बस रसैण के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए डंगे के ऊपर से सुरक्षित निकल गई। इसके विपरीत दोपहर तीन बजे चलने वाली बस को हरलोट से ही सरकाघाट की ओर वापस मोड़ दिया गया और यात्रियों को वहीं उतार दिया गया।
उन्होंने बताया कि बस में सवार एक यात्री ने लोक निर्माण विभाग के सुपरवाइजर से परिचालक की बात भी करवाई जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि सड़क को बस संचालन के लिए उपयुक्त बना दिया गया है और एक बजे वाली बस उसी मार्ग से गुजर चुकी है। इसके बावजूद बाद की बस को लौटाना समझ से परे है।
विज्ञापन
रमेश चंद भारद्वाज ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी और लोक निर्माण विभाग के बीच स्पष्ट और प्रभावी समन्वय नीति बनाई जानी चाहिए ताकि भविष्य में यात्रियों को इस तरह की असुविधा न झेलनी पड़े। साथ ही उन्होंने धर्मपुर और सरकाघाट के स्थानीय विधायकों से भी व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
उधर, एचआरटीसी सरकाघाट के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि संबंधित स्थान पर डंगे का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोपहर एक बजे की बस सड़क से गुजर गई थी, लेकिन इसके बाद सड़क पर बजरी डाली गई, जिसके चलते बाद की बस को आगे ले जाना सुरक्षित नहीं समझा गया।