{"_id":"011159551a8a79f9f8fb424bc3292eb3","slug":"one-arrest-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज छात्रा के अपहरण में शामिल आरोपी युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज छात्रा के अपहरण में शामिल आरोपी युवक गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
एक कॉलेज छात्रा को अगवा कर दुराचार करने के मामले में सरकाघाट पुलिस ने अपहरण में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे सरकाघाट कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने पहली मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक जमणी पंचायत से संबंध रखता है और स्थानीय लोअर बाजार में एक फर्नीचर की दुकान में काम करता है।
आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसके पैतृक घर से गिरफ्तार किया। घटना के दिन युवक अपनी मुख्य आरोपी के साथ गाड़ी में कॉलेज की ओर जाता हुआ देखा गया था। पुलिस मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, अपहरण में शामिल एक अन्य छात्रा व मुख्य आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। उधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि अपहरण में शामिल एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन