फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   On Kartik Purnima, earthen lamps were lit and lamps were donated.

Mandi News: कार्तिक पूर्णिमा पर मिट्टी के दीये जलाकर किया दीपदान

Thu, 06 Nov 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Nov 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
On Kartik Purnima, earthen lamps were lit and lamps were donated.
मंडी। करसोग-पांगणा-पज्याणु-सुकेत क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व (देव दिवाली) परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र में शाम के समय प्रत्येक घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थल, तुलसी के चौबारे और मंदिरों में मिट्टी के दीये जलाकर दीपदान किया गया।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के उपरांत सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे के माथे पर तिलक लगाकर सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की। पज्याणु निवासी ममता शर्मा और तारा शर्मा ने बताया कि देव दिवाली पर विशेष रूप से परिवार के सभी सदस्यों ने शुद्ध देसी घी के साथ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। वहीं, संस्कृत विद्वान रमेश शास्त्री ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में गाय का घी शुक्र और बृहस्पति ग्रहों के दोषों को शांत करने वाला माना गया है। खिचड़ी में उपयोग होने वाली सामग्री चावल, उड़द दाल, सरसों का तेल, मसाले आदि नवग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अनुसार सप्ताह में एक बार शनिवार को विशेष रूप से खिचड़ी खाने से ग्रह दोषों में शांति मिलती है और भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्नता प्राप्त होती है। देव दिवाली के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह, भक्ति और पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed