{"_id":"67923ec86c94b8720d098c34","slug":"officials-should-bring-progress-in-mnrega-works-om-kant-mandi-news-c-90-1-ssml1045-146076-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्यों में प्रगति लाएं अधिकारी : ओमकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्यों में प्रगति लाएं अधिकारी : ओमकांत
विज्ञापन
मंडी। एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने उपमंडल के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, मंडी शहर की समस्याओं और सड़क सुरक्षा माह की समीक्षा की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को मनरेगा के तहत क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने सड़क सुरक्षा माह-2025 के सही क्रियान्वयन की समीक्षा की। पुलिस विभाग को शहर में चयनित सभी जेब्रा क्रॉसिंग को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर हाइलाइट करने को कहा। उन्होंने परिवहन विभाग को स्कूल बस निरीक्षण के दौरान किसी अधिकारी के मौजूद रहने के भी निर्देश दिए।
एसडीएम ने जल शक्ति विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर और खंड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर 31 जनवरी से पहले प्राकृतिक जल स्रोतों तथा पेयजल योजनाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। मंडी शहर में बिछाए गए बिजली के तारों को व्यवस्थित करने के लिए कहा। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को उचित मूल्यों की दुकानों, फल और सब्जियों की दुकानों का निरीक्षण करने को भी कहा। उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी सरकारी कार्यालयों में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की नियमित जांच करते रहें। संवाद