{"_id":"66a4f2423d818217f306df97","slug":"now-the-roads-will-not-be-affected-by-rain-vikas-mandi-news-c-90-1-ssml1025-131920-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सड़कों पर नहीं पड़ेगी बरसात की मार : विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सड़कों पर नहीं पड़ेगी बरसात की मार : विकास
Sun, 28 Jul 2024 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
नगवाईं में सड़क का निरीक्षण करते पीएमवाईएस के पदाधिकारी। -संवाद
नगवाईं (मंडी)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रमुख विकास सूद ने शनिवार को नगवाईं क्षेत्र के किग्गस में सड़कों का निरीक्षण करते हुए कहा कि अब सड़कों पर बरसात की मार नहीं पड़ेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आधुनिक तकनीक से हिमाचल में 1100 किलोमीटर सड़कें बन रही हैं।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से जल्द ही बेहतर और टिकाऊ सड़कें तैयार होंगी। पीएमजीवाईएस-3 के तहत बनने वाली यह किग्गस सड़क एक ओर जहां इक्को फ्रेंडली होंगी, वहीं दूसरी ओर दूसरी सड़कों के मुकाबले यह लंबे समय तक चलेगी। जिला मंडी की स्नोर घाटी में भी बालू सड़क और किग्गस सड़क को इस तकनीक की सहायता से बनाया जा रहा है।
शनिवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रमुख विकास सूद ने सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कर रही बैक लीड कंपनी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंडी के एसई अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। पीएमजीवाईएस चीफ विकास सूद ने बताया कि बरसात में अक्सर सड़कें खराब हो जाती हैं। इसलिए हिमाचल प्रदेश में नई आधुनिक तकनीक से करीब 1100 किलोमीटर सड़कें बनाईं जा रही हैं। ये सड़कें इक्को फ्रेंडली होने के साथ-साथ लंबे समय तक चलेगी। इस तकनीक में पुरानी सड़क के मटेरियल का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक से सड़क जल्द भी बनेंगी और ज्यादा टिकाऊ भी होंगी।