फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now the machine will be cleaned in the small Kashi mandi

छोटी काशी मंडी में अब मशीन से होगी सफाई

Mon, 30 May 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Now the machine will be cleaned in the small Kashi mandi
मंडी नगर निगम की अत्याधुनिक सुविधा से लैस स्वीपिंग मशीन। - फोटो : Mandi
मंडी। नगर निगम की सड़कों और गलियों की सफाई करने में दिन नहीं बल्कि चंद घंटे लगेंगे। नगर निगम की गलियों और सड़कों के किनारे जमी धूल भी उठ जाएगी, फुटपाथ भी चकाचक दिखेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की सफाई (स्वीपिंग) मशीन कार्यालय में पहुंच चुकी है। नगर निगम जल्द इसे सफाई के लिए तैनात करेगा। नगर निगम कार्यालय मंडी में 29.75 लाख रुपये की अत्याधुनिक सफाई मशीन पहुंच गई है। इसके लिए नगर निगम ने ऑनलाइन टेंडर किया था।
विज्ञापन

मशीन के पहुंचने से अब शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और बेहतर सफाई होगी। इस बात की पुष्टि नगर निगम की अध्यक्ष दीपाली जसवाल ने की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का सफाई वाहन कार्यालय में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ये हैं मशीन की खूबियां
यह मशीन देखने में एक आम वाहन की तरह लगती है। इसके आगे और नीचे लगे कलपुर्जे अत्याधुनिक डिजाइन से बने हुए हैं। सड़क पर चलते ही यह अपना काम शुरू कर देते हैं। सड़कों-गलियों पर पड़ा कचरा, धूल, कण साफ हो जाते हैं।
मशीन में पानी के छिड़काव की भी व्यवस्था है। इसलिए इसके चलने पर धूल भी नहीं उठती है। मशीन कचरा को अपनी और खींच लेगी और वाहन में कूड़ा जमा हो जाएगा। मशीन कचरे से भर जाने के बाद यह डंपिंग साइट में खाली की जाएगी।

...
कर्मचारियों को किया जाएगा प्रशिक्षित
सफाई मशीन जल्द ही काम पर लगाई जाएगी। मशीन को चलाने से पहले नगर निगम के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मशीन की कार्यप्रणाली उन्हें सिखाई जाएगी ताकि वे सही तरीके से मशीन को चला सकें और इसका प्रयोग उचित ढंग से हो सके।
-एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed