फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now strict action will be taken for spreading dirt in the open in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर में खुले में गंदगी फैलाने पर अब होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 23 Aug 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now strict action will be taken for spreading dirt in the open in Jogindernagar
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में पड़ी गंदगी। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में गंदगी फैलाने वालों को नोटिस जारी होंगे और पांच हजार का जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रशासन ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना चला रखी है तो फिर खुले में क्यों गंदगी फैलाई जा रही है।
विज्ञापन

इस पर प्रशासन सख्त हो गया है। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए सालाना 25 लाख डोर टू डोर गारबेज योजना पर खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद सार्वजनिक स्थानों में गंदगी के ढेर स्वच्छता मुहिम पर बट्टा लगा रहे हैं। एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान चलाकर वार्डवासियों को खुले में गंदगी न फैलाने पर जागरूक किया लेकिन लोग खुले में गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

अब इन्हें नोटिस जारी होंगे। एसडीएम एवं नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी डॉ. मेजर विशाला शर्मा ने कहा कि रामलीला मैदान में गंदगी फैलाने वालों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। खुले में गंदगी फैलाने वालों को एनजीटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश भी स्थानीय नगर परिषद को जारी किए जा रहे हैं। सफाई निरीक्षक से गंदगी फैलाने वालों की सूची मांगी गई है। इस पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed