{"_id":"67782b84e056246ba30d8e42","slug":"now-police-guard-will-be-more-strict-on-ghatta-border-mandi-news-c-90-1-ssml1045-144417-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: घट्टा सीमा पर और सख्त होगा अब पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: घट्टा सीमा पर और सख्त होगा अब पुलिस का पहरा
विज्ञापन
पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में आयोजित पुलिस विभाग की बैठक में जवान व अधिकारी। संवाद
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। मंडी और कांगड़ा जिले की सीमा घट्टा में नशे के बढ़ते खतरे को रोकने और संदिग्ध घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दो जिलों की अतिरिक्त पुलिस तैनात होगी। इसी के साथ नशे के तस्करों, सक्रिय चोर गिरोह को दबोचने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। घट्टा में पुलिस की चौकसी बढ़ाने के लिए मंडी और कांगड़ा जिले की पुलिस मोर्चा संभालेगी। शुक्रवार को पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में दोनों जिलों के पुलिस थाना जोगिंद्रनगर और बैजनाथ के प्रभारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
बैठक में पुलिस बल की नियमित पेट्रोलिंग और सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान 24 घंटे पहरा देकर नशे का धंधा करने वालों पर नकेल कसेंगे। बैठक में निर्णय लिया कि वाहनों की आवाजाही पर भी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी। शुक्रवार को पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में दोनों पुलिस थानों के अधिकारियों और जवानों ने नशीले पदार्थों का नेटवर्क ताेड़ने को लेकर तैयार की गई योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
...
मंडी-कांगड़ा सीमा पर दोनों जिलों की पुलिस की तैनाती से कानून व्यवस्था मजबूत होगी। नशा रोकने के लिए भी दोनों जिलों की पुलिस की एकजुटता लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी