फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now Panchayat Secretary will make ration card in rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में अब पंचायत सचिव बनाएंगे राशन कार्ड

Tue, 15 Dec 2020 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Now Panchayat Secretary will make ration card in rural areas
मंडी। पंचायत सचिव ही डिजिटल राशन कार्ड बनाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के राशन कार्डधारकों को अपने राशन कार्डों के डिजिटलाइजेशन कार्य के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कार्यालय नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऐसे में राशन कार्ड में किसी का नाम जोड़ने, हटाने या कार्ड ट्रांसफर करने का काम भी अब पंचायत सचिव करेंगे। इससे पहले खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक के जिम्मे यह कार्य था। राशन कार्डों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया को आम जनता के लिए अधिक सुगम बनाने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसे प्रदेश समेत मंडी में लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति अधिकारी लक्ष्मेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान लोगों का घर-द्वार ही हो सकेगा। शहरी क्षेत्रों में यह कार्य पहले की तरह संबंधित निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की ओर से ही किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड बनाने संबंधी कार्य के लिए अब पंचायत सचिव ही प्राधिकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवों का मिल रही लागइन आईडी
डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। यह काम खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षकों की ओर से ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा था। डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा होने के बाद राशन कार्ड से संबंधित समस्त कार्य अब पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों की ओर से किया जा रहा है। इस संबंध में पंचायत सचिवों को लॉगइन आईडी निरीक्षकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। इस बारे निरीक्षकों की ओर से उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed