फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now get legal help at home, NALSA starts toll-free number

Mandi News: घर बैठे लीजिए अब कानूनी सहायता, नालसा ने शुरू किया टोल-फ्री नंबर

Sat, 31 Aug 2024 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 31 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Now get legal help at home, NALSA starts toll-free number
मंडी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने नागरिकों को कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के उद्देश्य से टोल-फ्री नंबर 15100 शुरू किया है। यह सेवा उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी जो कानूनी जानकारी, सहायता या मार्गदर्शन चाहते हैं। इस नंबर पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति अपनी कानूनी समस्याओं के लिए घर बैठे ही मदद प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश विवेक कायस्थ ने बताया कि टोल-फ्री नंबर 15100 के माध्यम से समाज के कमजोर, वंचित और असहाय वर्ग के जरूरतमंद लोगों को कानूनी सलाह अब आसानी से मिल सकेगी। इस नंबर पर कॉल करने से मुफ्त कानूनी सलाह, मार्गदर्शन, और मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा, सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली कानूनी सेवाओं और विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित योजनाओं और अभियानों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है, और भारत के किसी भी हिस्से से इस नंबर पर फोन करके कानूनी सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक कायस्थ ने कहा कि नालसा का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों को न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस पहल से समाज के कमजोर वर्गों को न्याय पाने में बड़ी मदद मिलेगी और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed