फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now Badadev Kamrunag will give darshan in Seri Chanani.

Mandi News: अब सेरी चानणी में दर्शन देंगे बड़ादेव कमरुनाग

Sat, 31 Jan 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now Badadev Kamrunag will give darshan in Seri Chanani.
मंडी। सर्व देवता सेवा समिति के पदाधिकारियों और अन्य कारदारों ने बड़ादेव कमरुनाग के गूर से अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान मौसम साफ रखने का आग्रह किया है। बड़ादेव कमरुनाग को वर्षा प्रदाय देवता के रूप में पूजा जाता है। हाल ही में बड़ादेव कमरुनाग के नए गूर की नियुक्ति हुई है। संस्कृति सदन में आयोजित बैठक में बड़ादेव कमरुनाग के गूर समेत कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पिछले कुछ सालों से महाशिवरात्रि महोत्सव के समापन पर सेरी चानणी की सीढि़यों पर बड़ादेव कमरुनाग विराजमान नहीं हो रहे हैं। इस कारण लोगों को बड़ादेव कमरुनाग के दर्शन से वंचित होना पड़ रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि के समापन पर जब बड़ादेव कमरुनाग टारना की पहाड़ी से शहर में पहुंचेंगे तब पूर्व की तरह सेरी चानणी की सीढि़यों में विराजमान होकर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन


पड्डल मैदान में जलेब के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से लगाई गई लोहे की जाली को काट कर दो से तीन प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बड़ादेव कमरुनाग के गूर से महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान मौसम साफ रखने का आग्रह किया है। महाशिवरात्रि के समापन पर बड़ादेव कमरुनाग पहले की तरह लोगों को दर्शन देने के लिए सेरी चानणी में विराजमान होंगे।
-शिवपाल शर्मा, अध्यक्ष, सर्व देवता सेवा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed